* पाली में शोक की लहर
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत नगर पंचायत पाली के टावर मोहल्ले में रहने वाले परमेश्वर डिक्सेना की 5 वर्षीय पुत्री आराध्या डिक्सेना एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
* अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार शिव मंदिर चौक पर एक स्कूटी और वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में मासूम आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया। आराध्या की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
मासूम आराध्या के आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पूरे नगर और विशेषकर टावर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। पाली स्थित मुक्तिधाम में गमगीन माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया।
22 मार्च / मंथन मित्तल



