Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गयी गुरु माता मिनीमाता की 113वीं जयंती
    कोरबा

    (कोरबा) श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गयी गुरु माता मिनीमाता की 113वीं जयंती

    By Vinod Mittal03/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * प्रतिमा स्थल पर पूजन-अर्चन कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    * समाज व महिलाओं के उत्थान में उनके योगदान को किया याद
    कोरबा (मंथन) अविभाजित मध्यप्रदेश की प्रथम महिला सांसद एवं सतनामी समाज की पूज्य गुरु माता मिनीमाता की 113वीं जयंती के पावन अवसर पर कोरबा जिले के सतनामी समाज के वरिष्ठ जनों ने अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और उल्लास के साथ उन्हें शत-शत नमन किया। इस अवसर पर शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष समाज के वरिष्ठ जनों ने उपस्थित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुष्पमालाएं अर्पित कीं। साथ ही आरती कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने गुरु माता मिनीमाता के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा, समानता और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। वे केवल सतनामी समाज की ही नहीं बल्कि पूरे समाज की प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया।
    वक्ताओं ने कहा कि मिनीमाता ने समाज में समरसता, समानता और विकास की सोच को मजबूत किया। उनके प्रयासों से समाज के कमजोर वर्गों को नई दिशा और आत्मविश्वास मिला। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठजनों ने यह भी उल्लेख किया कि कोरबा जिले की जीवनरेखा माने जाने वाले मिनीमाता बांगो बांध का निर्माण भी उनके अथक प्रयासों का परिणाम है। इस बांध के निर्माण से कोरबा सहित आसपास के कई जिलों के किसानों को नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे किसानों की कृषि व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। समाजजनों ने कहा कि यह परियोजना मिनीमाता के दूरदर्शी नेतृत्व और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।
    कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। गुरु माता मिनीमाता जी का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल है, जिसे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा के रूप में आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।
    इस अवसर पर सतनामी समाज के वरिष्ठ जनों में सर्वश्री नारायण लाल कुर्रे, अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, जे.पी. कोसले, आर.डी. भारद्वाज, रवि खूटे, राम प्रसाद मिरी, सुनीता पाटले, निर्मल किरण, रिंकू वाडीले, रामेश्वरी बंजारे, रीना कुर्रे, सुनीता खूंटे, पुष्पा पात्रे, रागिनी, दीपक टंडन, के.पी. पातले, मनोद मनहर, जे.के. लहरे, शाहिद सहित अन्य समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    14 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) युवक की हत्या के विरोध में कोरबा-रजगामार में फूटा आक्रोश
    Next Article (कोरबा) रमजान के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा किया गया फल वितरण जिला चिकित्सालय में

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026132 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.