कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका 1 अप्रैल को कोरबा जिला अल्प प्रवास संभावित हैं।
बताया जा रहा हैं की महामहिम राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 7:30 बजे रायपुर स्थित लोकभवन से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे सुबह 9 बजे कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप, बांकीमोंगरा पहुंचेंगे। यहां प्रातः 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहने की प्रबल संभावना है।
प्रशासनिक सूत्रों से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। यातायात, सुरक्षा और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल दोपहर 12:30 बजे रतनपुर (बिलासपुर) स्थित विश्राम गृह के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और स्थानीय स्तर पर आयोजन को सफल बनाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
01 अप्रैल / मंथन मित्तल



