Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»राजनीति»Delhi Cold Wave: उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप, दिल्ली में तापमान 3°C से नीचे, IMD ने जारी किया अलर्ट
    राजनीति

    Delhi Cold Wave: उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप, दिल्ली में तापमान 3°C से नीचे, IMD ने जारी किया अलर्ट

    By Vimal Mittal01/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    दिल्ली
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Weather: देशभर में इन दिनों कोहरे के साथ ही भीषण ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर अब दिल्ली और उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है. यहां इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अभी लोगों को कुछ दिन ठंड का प्रकोप झेलना पड़ेगा, क्योंकि अभी ठंड से कोई राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है. दिल्ली में तो जमकर भीषण ठंड पड़ रही है, जिसकी असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है. दिल्ली का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है.

    दिल्ली में इस साल पहली बार तापमान 3°C से नीचे पहुंचा है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.9° दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. सबसे ज्यादा ठंड आयानगर में दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, जब तापमान सामान्य से करीब 4.5 डिग्री से ज्यादा नीचे गिर जाता है, तो वह शीतलहर में दर्ज किया जाता है. यानी दिल्ली में शीतलहर दर्ज की गई है.

    ठंड और कोहरे की दोहरी मार

    दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठंड के साथ ही कोहरे का भी प्रकोप झेलना पड़ रहा है. कोहरे की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी कम रही. इसका असर सड़क पर चल रहे वाहनों पर भी देखने को मिला. यह सिर्फ सड़क में चलने वाले वाहनों तक सीमित नहीं रहा बल्कि कोहरे का असर उड़ानों पर और ट्रेनों के संचालन पर भी दिखा. रेलवे के अनुसार दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें भी लेट चल रही है. यानी कहा जा सकता है कि ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन भी काफी अस्त-व्यस्त हो गया है.

    रात में ठंड और बढ़ने की संभावना

    मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. संभावना है कि रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रात के समय तापमान में और गिरावट दर्ज की सकती है, इसलिए आज यानी सोमवार और मंगलवार को रात में बाहर निकलने से बचें. इसके साथ ही घना कोहरा भी रात के समय छाए रहने की संभावना है. यानी दिल्लीवासियों को ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleBilaspur: प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण, बीमारी ठीक करने का दिया लालच, पुलिस ने पास्टर को किया गिरफ्तार
    Next Article क्या यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव? पार्टी में बढ़ रही सक्रियता, जानिए क्या है रणनीति

    Related Posts

    Shakeel Ahmad v Rahul Gandhi: राहुल को ‘असुरक्षित नेता’ बताने वाले पूर्व कांग्रेस सांसद का दावा—मिल रही धमकियां

    01/27/2026

    Gold Price Today: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार! चांदी ने लगाई 21,000 रुपये की छलांग, जानें आपके शहर का ताजा भाव

    01/27/2026

    PM Kisan Yojana 22nd Installment: अगले महीने आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, जल्द करा लें ये काम

    01/23/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/30/2026

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    * 100 बच्चों को मिली सहायता कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में संचालित सेवा कार्यो में…

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    कोरबा) झोराघाट पिकनिक स्पॉट मार्ग पर पलटा बेकाबू ट्रैक्टर-बाल-बाल बचे लोग

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.