Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) हनुमंत कथा में “पास” बना विवाद का कारण

    (कोरबा) सत्संग विहार मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा संगम

    कोरबा) स्व. श्री बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 1 अप्रैल को

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»CG News: चूहों से धान को नुकसान की खबरों को सरकार ने बताया निराधार, कहा- भम्र फैलाया जा रहा, सूखत भी एक स्वाभाविक प्रक्रिया
    कोरबा

    CG News: चूहों से धान को नुकसान की खबरों को सरकार ने बताया निराधार, कहा- भम्र फैलाया जा रहा, सूखत भी एक स्वाभाविक प्रक्रिया

    By Vimal Mittal01/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    धान
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था में सूखत एवं चूहा आदि कीटों के द्वारा धान के नुकसान को लेकर कुछ स्थानों पर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह तथ्यों से परे है. वस्तुस्थिति यह है कि धान भंडारण के दौरान नमी में कमी के कारण वजन में आंशिक गिरावट (सूखत) एक स्वाभाविक और तकनीकी प्रक्रिया है, जो वर्षों से चली आ रही है और देश के सभी धान उत्पादक राज्यों में देखी जाती है.

    “मॉइस्चर लॉस” को खत्म नहीं किया जा सकता

    सरकारी अभिलेखों के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में 6.32 प्रतिशत और 2020-21 में 4.17 प्रतिशत सूखत दर्ज की गई थी. ये आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि सूखत कोई नई या अचानक उत्पन्न हुई स्थिति नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली भौतिक-तकनीकी प्रक्रिया है. धान संग्रहण केंद्रों में नमी, तापमान, भंडारण अवधि, परिवहन और वातावरण के प्रभाव से धान में प्राकृतिक रूप से कुछ प्रतिशत वजन घटता है. इसे वैज्ञानिक रूप से “मॉइस्चर लॉस” या “ड्रायिंग लॉस” कहा जाता है. इस प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सकता लेकिन इसे नियंत्रित, मापा और पारदर्शी बनाया जा सकता है.

    धान खरीदी केंद्रों में आधुनिक तकनीक का प्रयोग

    खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में लगभग 3.49 प्रतिशत सूखत की संभावना व्यक्त की गई है, जो पूर्व वर्षों के औसत के अनुरूप है और असामान्य नहीं है. वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था में संग्रहण केंद्रों पर डिजिटल स्टॉक एंट्री, वजन सत्यापन, गुणवत्ता परीक्षण, गोदाम ट्रैकिंग, परिवहन एवं उठाव की निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता को तुरंत पहचाना जा सके. अब सूखत केवल एक अनुमान नहीं, बल्कि डेटा-आधारित और ट्रैक-योग्य प्रक्रिया बन चुकी हैं. जहां यह प्राकृतिक सीमा में रहती है, उसे सामान्य माना जाता है, और जहां यह असामान्य रूप से अधिक पाई जाती है, वहां जांच और उत्तरदायित्व तय किया जाता है.

    धान खरीदी के डिजिटल टोकन आधारित व्यवस्था

    धान खरीदी व्यवस्था का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को उनके धान का पूरा और न्यायसंगत मूल्य मिले, भंडारण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और पूरी प्रणाली विश्वसनीय और पारदर्शी बनी रहे. आज प्रदेश की धान खरीदी प्रणाली डिजिटल टोकन, ऑनलाइन भुगतान, स्टॉक ट्रैकिंग और शिकायत निवारण जैसी सुविधाओं के माध्यम से देश की सबसे संगठित और निगरानी-आधारित व्यवस्थाओं में शामिल हो चुकी है. इससे किसानों का विश्वास मजबूत हुआ है और प्रक्रिया में जवाबदेही बढ़ी है.

    इसलिए यह स्पष्ट किया जाता है कि सूखत भंडारण की एक वैज्ञानिक वास्तविकता है. जिसे अब पहली बार पूरी पारदर्शिता, निगरानी और नियंत्रण के साथ संचालित किया जा रहा है.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleCG News: आज जशपुर दौरे पर जाएंगे CM साय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    Next Article तातापानी महोत्सव में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, बच्चों के साथ उड़ाई पतंग, सरकार हर साल फेस्टिवल के लिए देगी 25 लाख रुपये

    Related Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में “पास” बना विवाद का कारण

    03/30/2026

    (कोरबा) सत्संग विहार मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा संगम

    03/30/2026

    कोरबा) स्व. श्री बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 1 अप्रैल को

    03/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/30/2026

    (कोरबा) हनुमंत कथा में “पास” बना विवाद का कारण

    * स्थानीय पत्रकारों को प्रवेश द्वार पर रोकने का आरोप कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम…

    (कोरबा) सत्संग विहार मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा संगम

    कोरबा) स्व. श्री बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 1 अप्रैल को

    (कोरबा) जिले में महुआ संग्रहण के कार्य ने पकड़ा जोर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.