Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»CG News: भिलाई इस्पात से जुड़े मुद्दों के लेकर देवेंद्र यादव ने फिर खोला मोर्चा, 25 जनवरी को निकालेंगे बड़ा मार्च
    छत्तीसगढ़

    CG News: भिलाई इस्पात से जुड़े मुद्दों के लेकर देवेंद्र यादव ने फिर खोला मोर्चा, 25 जनवरी को निकालेंगे बड़ा मार्च

    By Vimal Mittal01/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    भिलाई इस्पात
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Durg News: दुर्ग जिले के भिलाई में इन दिनों राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है. भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र यादव लगातार मुखर हैं.

    25 जनवरी को बड़ा मार्च निकालेंगे देवेंद्र यादव

    हाल ही में उन्होंने पांच दिनों का उपवास सत्याग्रह किया था, जिसमें सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण को रोकने, मैत्री बाग को निजी हाथों में न देने और रिटेंशन स्कीम को यथावत रखने जैसी प्रमुख मांगें रखी गई थी. सत्याग्रह के दौरान इन मांगों पर सहमति बनने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक सेल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है. उन्होंने ऐलान किया कि 25 जनवरी को इन सभी मांगों को लेकर भिलाई में बड़ा मार्च निकाला जाएगा.

    इसी को लेकर देवेंद्र यादव ने कहा कि सेल बोर्ड का अभी तक कोई फैसला नहीं आया है, इसलिए अब भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े पूरे टाउनशिप क्षेत्र में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा और जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा. उन्होंने ऐलान किया कि 25 जनवरी को इन सभी मांगों को लेकर भिलाई में बड़ा मार्च निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है, फैसला करने की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन वे जो लड़ाई लड़ रहे हैं वह जनता के हित और आवाज की लड़ाई है. टाउनशिप से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों का जल्द समाधान होना चाहिए.

    निर्यात को लेकर सरकार पर साधा निशाना

    निर्यात कर को लेकर भी देवेंद्र यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अलग-अलग तरीकों से टैक्स वसूली कर जनता और उद्योगपतियों से पैसा छीनना ठीक नहीं है. उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है.

    कथा वाचक युवराज पांडे पर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ की शान हैं, पूरे देश में प्रसिद्ध हैं, लेकिन उन्हें राज्य सरकार पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे पा रही है, जबकि बाहर से आने वाले कथावाचकों को चार्टर्ड प्लेन और पुलिस सुरक्षा मिलती है.

    इसके साथ ही देवेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा और उनके बगल में बैठे एक मंत्री द्वारा नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी कहे जाने वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और गृह मंत्री से इस पर स्पष्ट जवाब मांगा. कुल मिलाकर भिलाई में राजनीति तेज होती जा रही है और आने वाले दिनों में यह और गर्माने के संकेत दे रही है.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम, रायपुर में सीजन का सबसे कम तापमान, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
    Next Article छत्तीसगढ़ में जंबूरी विवाद के बीच आया नया मोड़, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव 13 दिसंबर को बने थे अध्यक्ष, बृजमोहन अग्रवाल ने भी किया दावा

    Related Posts

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    04/01/2026

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    04/01/2026

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    * आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल…

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड्स ने जलाराम बापा मंदिर में किया हनुमान भजन और सुंदरकांड का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.