Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी में भी सुनी गयी “मन की बात”

    (कोरबा) चिंगारी ने किया एक मकान स्वाहा

    (कोरबा) हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) चिंगारी ने किया एक मकान स्वाहा
    कोरबा

    (कोरबा) चिंगारी ने किया एक मकान स्वाहा

    By Vinod Mittal04/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार ग्राम पचरा में एक मृतक को लोगों ने सुबह मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया, लेकिन बताया जा रहा हैं की यहां से उठी चिंगारी ने नजदीक के एक मकान और भीतर रखे सामान को स्वाहा कर दिया। घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए खुद को बचा लिया।
    जानकारी के अनुसार कोरबा जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर ग्राम पचरा में सुबह यह घटना घटित हुई। बताया जा रहा हैं कि ग्राम पचरा में निवासरत एक ग्रामीण का निधन हो गया। ग्रामीणजनों के सहयोग से मृतक के पार्थिव शरीर को स्थानीय मुक्तिधाम ले जाया गया जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। उस समय हल्की हवा चल रही थी। किसी को भी ऐसा अंदाजा नहीं था कि यहां से उठी हल्की सी चिंगारी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। जानकारी के अनुसार चिंगारी ने एक स्थानीय ग्रामीण के घर को चपेट में ले कुछ ही देर में उसे जला कर स्वाहा कर दिया। आग के प्रभाव से भीतर रखे सभी प्रकार के सामान भी जलकर राख हो गए। इनमें खाने-पीने की सामाग्री से लेकर कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरत की चीजें शामिल थीं। यह सब इतना जल्द हुआ कि अग्नि पर नियंत्रण के लिए न तो किसी का दिमाग चला और न समय मिला। ग्राम में यह अपने तरह की पहली घटना है। जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।
    जानकारी के अनुसार घटना के समय घर में ग्रामीण अपने दो बच्चों सहित मौजूद था, जबकि उनकी पत्नी नहाने के लिए बाहर गई हुई थीं। अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण और उनके दोनों बच्चों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। सरपंच पति शिवनंदन कुजूर ने कहा कि पीडि़त परिवार को राहत दिलाने के लिए जल्द कोशिश करेंगे।
    एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा मनोज बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया की प्राकृतिक आपदा में संपत्ति के नुकसान पर सहायता का प्रावधान है। जबकि आगजनी की घटनाओं में सामान्य तौर पर सामानों को पहुंचने वाले नुकसान को लेकर सहायता दी जाती है। प्रभावित पक्ष आरबीसी 6-4 के अंतर्गत पटवारी या तहसीलदार को आवेदन कर सकता है।

    27 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित
    Next Article (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी में भी सुनी गयी “मन की बात”

    Related Posts

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी में भी सुनी गयी “मन की बात”

    04/27/2026

    (कोरबा) हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    04/27/2026

    (कोरबा) सरस्वती शिशु मंदिर में 40 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

    04/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202644 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/27/2026

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी में भी सुनी गयी “मन की बात”

    * भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की सक्रियता से हुआ आयोजन कोरबा (मंथन) 26 अप्रैल को…

    (कोरबा) चिंगारी ने किया एक मकान स्वाहा

    (कोरबा) हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    (कोरबा) सरस्वती शिशु मंदिर में 40 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.